Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज, कल नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ 

12-12-2023 12:10:52 IST

7512
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

DELHI : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्रीकी खोज पूरी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कल वे शपथ ग्रहण करेंगे, जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. शपथ ग्रहण के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विशाल मंच तैयार किया जा रहा है, जहां दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है. शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शामिल होंगे.

मोहन यादव के शपथ ग्रहण को लेकर अभी आधिकारिक प्रोग्राम जारी होना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. 14 दिसंबर को मलमास लगेगा. इस वजह से आगामी एक माह तक शुभ कार्य बंद रहेगा. ऐसे में 13 दिसंबर को ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया. 

कोयलांचल लाइव डेस्क



सम्बंधित खबरें

# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
# विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता