Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद नगर निगम के वार्ड 8 में बैलेट पेपर में गड़बड़ी, हंगामे के बाद कुछ देर मतदान बाधित
2/23/2026 11:29:19 AM IST
172
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद नगर निकाय चुनाव के दौरान धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में बैलेट पेपर की गंभीर गड़बड़ी सामने आने से मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए बाधित हो गई।मामला बूथ संख्या 345 और 354 का है, जहां वार्ड 8 की जगह वार्ड संख्या 9 के बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने का खुलासा हुआ।जानकारी के अनुसार, एक सतर्क मतदाता ने जब बैलेट पेपर को ध्यान से देखा तो पाया कि चुनाव चिन्ह सही है, लेकिन उसके सामने अंकित प्रत्याशी का नाम गलत है। इस पर उसने तत्काल आपत्ति जताई। अधिकारियों द्वारा जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि संबंधित बूथों पर वार्ड संख्या 8 के बजाय वार्ड संख्या 9 के बैलेट पेपर का उपयोग किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि गड़बड़ी सामने आने से पहले 37 मतदाता गलत बैलेट पेपर पर अपना वोट डाल चुके थे। बैलेट पेपर क्रमांक 1 से 11 तक वार्ड संख्या 8 अंकित था, जबकि 12 से 37 तक वार्ड संख्या 9 अंकित पाया गया। इसी प्रकार एक अन्य बूथ पर भी 14 मतदाता मतदान कर चुके थे। जिसके बाद त्रुटि पकड़ में आई और संबंधित बैलेट पेपर से मतदान तत्काल रोक दिया गया। हंगामे के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया स्थगित रही। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में वार्ड संख्या 8 के पार्षद प्रत्याशी महावीर पासी ने बताया कि बूथ संख्या 345 के साथ-साथ बूथ संख्या 354 में भी बैलेट पेपर में इसी तरह की गड़बड़ी पाई गई। उन्होंने कहा कि चुनाव चिन्ह तो सही था, लेकिन प्रत्याशी का नाम गलत अंकित था, जिससे प्रतीत होता है कि किसी अन्य वार्ड का बैलेट पेपर उपयोग में लाया जा रहा था। एकलव्य स्कूल स्थित बूथ पर भी इसी प्रकार की त्रुटि सामने आने की बात कही गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 25 वोट इसी तरह डाले जा चुके हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जा रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिहार में जश्न शपथ ग्रहण का ऐतिहासिक पल की तैयारी जोर शोर से , विधानसभा क्षेत्र में लोगो में
खुशी
#
बीसीसीएल और सीआईएसएफ पर गंभीर आरोप...
#
हैदराबाद से लौटे इंद्रजीत महतो, रांची में कार्यकर्ताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत
#
विधानसभा के गलचौर में भव्य महिला सम्मेलन, सैकड़ों महिलाओं की हुई सहभागिता
#
विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...