Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी
2/5/2026 3:09:04 PM IST
293
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:बिहार में खेल के मैदान से अब चमकेंगे भविष्य के सितारे। राज्य सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए अपना खजाना खोल दिया है, ताकि गांव-देहात से निकलकर बिहार के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकें। इसी दिशा में सरकार 68 एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल खोलने जा रही है । जहां खिलाड़ियों को हर वो सुविधा मिलेगी जो अब तक सिर्फ बड़े खेल संस्थानों तक सीमित थी। इसी कड़ी में मुंगेर पहुंचे आईपीएस सह खेल महानिदेशक रविन्द्र शंकरण जहां उन्होंने एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल का निरीक्षण कर खेल प्रतिभाओं को लेकर सरकार की मंशा साफ कर दी। इसी के साथ मुंगेर जिले के शीतलपुर गांव से आज खेल के भविष्य की एक नई कहानी शुरू हुई। यहां बॉयज फुटबॉल के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की शुरुआत की गई है। निरीक्षण के दौरान आईपीएस सह खेल महानिदेशक रविन्द्र शंकरण ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक बिहार में 24 एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल खोले जा चुके हैं, जबकि आने वाले समय में 68 एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल राज्यभर में खोले जाएंगे।हर एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल में 30-30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को सरकार की ओर से फ्री हॉस्टल, खाना-रहना, पढ़ाई, कोचिंग और खेल प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का साफ संदेश है पैसे की कमी अब प्रतिभा के आड़े नहीं आएगी। गांव-गांव से खिलाड़ी निकाले जाएंगे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक तैयार किया जाएगा खेल महानिदेशक ने यह भी कहा कि मुंगेर के खिलाड़ियों के लिए जल्द ही टेनिस और तीरंदाजी के लिए भी एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल खोले जाएंगे।सरकार की यह पहल ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार के खिलाड़ी 2032 ओलंपिक खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे और बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन करेंगे। खेल महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने ताया कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है।हम गांव-देहात की प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें हर सुविधा मुफ्त में दे रहे हैं। आने वाले समय में बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
CBSE ईस्ट जोन जूडो में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी चुनौती, कप्तान सलीमा टेटे पर नजरें
#
डार्विन टेस्ट में हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा
#
15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज, वेल्स के खिलाफ भारत करेगा अभियान की शुरुआत
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
8 लेन सड़क पर अवैध कट और भारी वाहनों का कब्जा, सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
सुधार गृह या मस्ती का अड्डा? गांजा-डांस का वीडियो वायरल
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा