Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा

10/10/2024 11:13:38 AM IST

7389
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रतन टाटा के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे,उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह एक सच्चे राष्ट्रवादी व्यक्ति थे,उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है।  रतन टाटा एक-एक देशवासियों के दिलों में राज करते थे,उनका निधन राष्ट्र के लिए क्षति के सामान है। ईश्वर इस महान व्यक्ति की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क