Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमीन विवाद में एक बार फिर चली गोली,प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली,स्थिति गंभीर 

10/24/2024 4:37:19 PM IST

104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara : भोजपुर जिले में एक बार फिर से जमीनी विवाद को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर को कुछ लोगों ने बीच बाजार में गोली मार दी। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वही इस गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित गांगी बैरियर के पास घटी है। बदमाशों की गोली से घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सींगही निवासी अब्दुल रहीम के बेटे शाहिद आलम उर्फ पप्पू के रूप में हुई है।
 
                                 विज्ञापन 
 
बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पप्पू को गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट