Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ज़मीनी विवाद में दंपति में बरसे लाठी-डंडे,जांच में जुटी पुलिस   

10/25/2024 2:00:47 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : औरंगाबाद में जमीनी विवाद में एक दंपति को लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक़ घटना अंबा थाना क्षेत्र के भलुआरी कला गांव की है। वही इस संबंध में घायल दंपति ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चली आ रही थी।
 
                                विज्ञापन 
 
लेकिन आज किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई। जिसमें दंपति को लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। जिसके बाद आनंन फानन में दोनों दंपति घायलों का इलाज औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। वही घटना के बाद पुलिस जाँच में जुट गई। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट