Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कांग्रेस प्रत्याशी के इरफान अंसारी ने भरा अपना नामांकन का पर्चा 

10/24/2024 6:17:52 PM IST

73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने अपना नामांकन पर्चा अनुमंडल कार्यालय में जाके दाखिल किया। लेकिन नामांकन से पहले इरफान अंसारी अपने आवास से कार्यकर्ताओं के साथ अनुमंडल कार्यालय , जामताड़ा पहुंचे और एसडीओ के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
 
                                 विज्ञापन 
 
इस दौरान इरफान ने कहा कि फिर से राज्य में महागठबंधन की सरकार बन रही है,जनता भाजपा को नकार चुकी है। इस बार पूरे झारखंड से भाजपा का सुफड़ा साफ हो जाएगा। वहीं उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी सीता सोरेन पर जेएमएम पार्टी और परिवार को अपमानित करने का आरोप लगाया है। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 50 वर्षों का विकास का आधार लेकर चल रहे हैं। वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, पानी, स्वास्थ्य, स्कूल व अन्य विकास कार्य करने का काम किये हैं।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट