Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चैरिटी फाउंडेशन एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा हेल्थ एंड हाइजीन कार्यक्रम का आयोजन

10/6/2024 11:11:48 AM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra : चतरा के पुरैनिया तालाब स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के सभागार कक्ष में सुगम्या फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड,सुगम्या चैरिटी फाउंडेशन एवं विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्त्वाधान में विमेंस हेल्थ एंड हाइजीन,वेलनेस एवं इनवायरमेंट कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में चतरा, कोडरमा, लातेहार और पलामू जिले के लगभग 2000 छात्राएं उपस्थित रहीं। इस दौरान फाउंडेशन के फाउंडर सह सीईओ विकास सिंह,चैरेटी फाउंडेशन के डायरेक्टर मेधा शर्मा,बिजनेस हेड सोनू चौधरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह के द्वारा स्वास्थ व हाइजीन कार्यक्रम का आरंभ किया गया। जिसके तहत चार जिले के बच्चों को प्रोजेक्ट मूवी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ कार्यक्रम को संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय जाने वाली बच्चियों में स्वास्थ एवं  स्वच्छता संबंधी जागरूकता पैदा करना और विद्यालय स्तर पर संचालित स्वास्थ गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज  कल्याण के लिए स्कूलों में जाकर लोगों को जागरूक करना है,ताकि  छात्राएं, महिलाएं जागरूक हो सकें। और स्वास्थ संबंधित समस्या एवं समाधान  साप्ताहिक आयरन गोली,फॉलिक एसिड माहवारी,पीरियड्स, विद्यालय में नैपकिन-सेनेटरी की व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की गई। वही कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के तहत 300 पौधे लगाए गए।
 
                                      विज्ञापन 
 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यालयों के आचार्यों की अहम भूमिका रही। अआप्को बता दे कि सुगम्य फाउंडेशन एक एनबीएफसी कंपनी है। भारत के तेरह राज्यों में दो लाख से अधिक परिवारों तक यह कंपनी अपनी पहुंच बना चुकी है। केसीएसआर के तहत सुनो सहेली नामक प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष शुरू किया गया था। उसी प्रोजेक्ट को झारखंड प्रदेश के चतरा जिले में इंदुमती टिबड़ेवाल विद्यालय से शुरू किया गया है। कार्यक्रम में रवि प्रभा, नेहा सिंह, ज्योति शरण, रितिका सिन्हा, बबिता रानी, नीलम पाण्डेय, माला सिन्हा, अमृता सिंह, ममता सिन्हा, मौली मिश्रा, स्वेता मिश्रा समेत विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
 
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए कमलापति पांडेय की रिपोर्ट