Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अपने शुभचिंतको के आवास पहुंच भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने की वोट करने की अपील 

10/24/2024 6:17:52 PM IST

113
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia : झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने आज झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला मंडल के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया। इसी दौरान रागिनी सिंह ने अपने कई शुभचिंतकों और उनके परिजनों के आवास पहुंच भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करने की अपील की। इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड मे विकास की धीमी रफ्तार को सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही गति प्रदान कर सकती है।
 
                               विज्ञापन 
 
इसी चलते झारखंड में भाजपा की सरकार अति आवश्यक है। आगामी विधानसभा चुनाव मे झरिया विधानसभा की जीत झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा। झरिया का चुनाव मै नहीं लड़ रही यह चुनाव झरिया की जनता लड़ रही है। इस बार झारखंड के 81 विधानसभा सीटों मे कमल खिलाना तय है। मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी बस्ताकोला मंडल के अध्यक्ष तरुण राय,पूर्व अध्यक्ष संतोष शर्मा,महामंत्री संतोष रवानी,उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा,रंजीत दास,रवि मिश्रा के अलावा बस्ता कोला मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क