Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाल विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य संस्थान वा रांची के शिष्टमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात

10/27/2024 11:03:49 AM IST

7404
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राजभवन में दीपशिखा,बाल विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और रांची के  एक शिष्टमंडल प्रियंका जालान के नेतृत्व में जाके मुलाक़ात की। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने राज्यपाल महोदय को दीपशिखा द्वारा मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।
 
                                विज्ञापन 
 
जिसपर राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के हित में समर्पित रूप से कार्य करना अत्यंत प्रशंसनीय है। दिव्यांगजनों को समाज के सभी वर्गों से निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता है,ताकि वे जीवन में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकें। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क