Date: 13/03/2025 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राहुल गांधी,खड़गे,ममता बनर्जी समेत 20 बड़े नेता शपथ ग्रहण समाहरोह में होंगे शामिल,सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम,चार हजार से अधिक जवान तैनात
11/27/2024 11:12:07 AM IST
7348
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद-शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु रांची उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी वरुण रंजन एवं रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान में सम्बंधित सभी पदाधिकारी की संयुक्त रूप से उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक़ झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद शपथ अनुष्ठान कार्यक्रम कल सुबह के 11 बजे आयोजित है। उपरोक्त अवसर पर माननीय अतिथिगण / विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने तथा पूरे झारखण्ड के से काफी अधिक संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। जिसको लेकर समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु दण्डाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। वही कल होनेवाले शपथ ग्रहण समाहरोह में राहुल गांधी,ममता बनर्जी,अरविन्द केजरीवाल,शरद पवार,राजेश रंजन,संजय सिन्हा सहित 20 बड़े-बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंच रहे है। वही रांची एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस, मोरहाबादी मैदान और रुट में तैनाती के लिए चार हजार से अधिक जवानों की तैनाती होगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्पेशल जवानों को जिम्मेवारी दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी मुहैया कराया जा रहा है। राजधानी का पूरा रूट मैप चार्ट आज जारी कर दिया गया। जिसमें मोरहाबादी मैदान की ओर आने वाले सामान्य वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है। साथ ही कई जगहों पर वाहन जांच अभियान भी चलाए जाएंगे। जबकि सिटी एसपी ने बताया की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वह खुद मोरहाबादी सहित सभी स्थलों की सुरक्षा का जायजा ले चुके हैं। वीआईपी सुरक्षा के तहत तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रांची के डीआईजी ग्राउंड,रांची कालेज ग्राउंड,मोरहाबादी मैदान के साथ अन्य मैदानों में पार्किंग की व्यस्था की जा रही है। पार्किंग स्थल पर पुलिस के जवानों की भी तैनाती की जाएगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ होली को सम्पन्न कराने के लिए धनबाद प्रशासन कृत संकल्पित
#
मुखिया सम्मेलन में कहा पंचायत के हर बच्चे को स्कूल भेजने का संकल्प लें : डी डी सी
#
अधिवक्ता राधेश्याम की कोर्ट शिरीस्ता में रही 37 वां होली मिलन की धूम,अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य हुए शरीक
#
समाज में बेहतर प्रदर्शन वाली महिलाओं को मेराकी संस्था व सिविल डिफेन्स ने किया सम्मानित
#
प्रहरी मेला की रजत जयंती पर झारखंडी कलाकारों- साहित्यकारों को किया गया प्रहरी सम्मान से सम्मानित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खाताधारक के भाई को सौपा दुर्घटना बीमा राशि चेक
#
होली के रंग से दूर रहता है बिहार का एक गांव, मान्यता सुन आप ......
#
दुर्भाग्यपूर्ण : चोरों से निजात के लिए जमशेदपुर में लोग पलायन पर मजबूर
#
बाहा पर्व में पहुंचे पूर्व सीएम चम्प्पाई सोरेन ,आदिवासी समाज के नयी पीढ़ी को दिया बड़ा सन्देश
#
बाबूलाल मरांडी चुने गए नेता प्रतिपक्ष, झारखंड पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने की घोषणा