Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ होली को सम्पन्न कराने के लिए धनबाद प्रशासन कृत संकल्पित
3/12/2025 5:32:19 PM IST
7480
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ होली को सम्पन्न कराने के लिए धनबाद प्रशासन कृत संकल्पित है। यह आदेश है उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा का। इसको लेकर जिले को सात जोन में बांटा गया है कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी।सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का मोटरसाइकिल दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। होली के अवसर पर 13 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से 16 मार्च की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 - 2311217, 0326 - 2311807 एवं 112 है। होली के अवसर पर मादक पदार्थ एवं शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए सभी उत्पाद निरीक्षक तथा अवर उत्पाद निरीक्षक कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे। इससे संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कंट्रोल रूम से दंडाधिकारी एवं पुलिस के साथ संबंधित स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे।
सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी :
धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
वहीं धनबाद थाना, बैंक मोड़, सरायढेला, झरिया, निरसा, गोविंदपुर, टुंडी, बाघमारा, कतरास सहित 45 थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का मोटरसाइकिल दस्ता :
होली के अवसर पर पुलिस का मोटरसाइकिल दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए रखेंगे।
होली के अवसर पर सेंट्रल हॉस्पिटल तथा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट को इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की टीम प्रतिनियुक्ति करने का आदेश है। जबकि सिविल सर्जन को जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार मेडिकल टीम, सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ, प्रतिनियुक्त करने तथा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे चिकित्सक, एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश है। इधर संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सीय सुविधा सहित अन्य विषयों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भारी वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस ......
#
धनबाद के बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर अवैध वसूली का लगा आरोप , SSP के नाम से चिपका पोस्टर हुआ वायरल ........
#
एसडीओ अर्नव मिश्रा ने साफ चेतावनी दी, बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी ...
#
पटाखों के गोदाम में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप; अंदर फंसा एक व्यक्ति...
#
हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर बड़ा खुलासा,जानिए किस कंपनी का था हेलीकाप्टर ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
SIR के विरोध में दुमका में JMM का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन.....
#
पंचमुखी मंदिर के पास युवक का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी,पत्नी ने ससुरालवालों पर मारपीट का लगाया आरोप.............
#
बैंक फ्रॉड मामले को लेकर गया में ED की बड़ी कार्रवाई
#
जगदीशपुर किला मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजग नेताओं ने किया स्वागत,प्रशासन की ओर से सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम ....
#
पितृपक्ष महासंगम को लेकर गयाजी में स्वच्छता अभियान तेज, सड़क पर उतरे डीएम-मेयर