Date: 15/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रहरी मेला की रजत जयंती पर झारखंडी कलाकारों- साहित्यकारों को किया गया प्रहरी सम्मान से सम्मानित
3/11/2025 3:24:03 PM IST
7532
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bokaro :
झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार,लोककलाकार कवि,फ़िल्मलेखक निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी को भूतपूर्व सरपंच सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि पर सामाजिक- सांस्कृतिक जागरूकता हेतु आयोजित प्रहरी मेला की रजत जयंती के उपलक्ष्य में झारखंडी कलाकारों- साहित्यकारों को समर्पित झारखंड प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया।प्रहरी मेला की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह सम्मान इनको जर्मनी केल यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर डॉ नेत्रा . पी. पोडियाल के हाँथो प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि नियोति कुमारी ,विशिष्ट अतिथि भजन लाल महतो पूर्व विद्यायक गोमिया डॉ लंबोदर महतो। मशहूर पत्रकार एवं लेखक दीपक सवाल, प्रहरी मेला कंमिटी के संयोजक अशोक कुमार सिंह,पंकज कुमार जयसवाल, राजेश कुमार राय, व्यवस्थापक रामसेवक जयसवाल, अध्यक्ष घनश्याम महतो उपस्थित थे।इस दौरान लगभग 300 साहित्यकारों व कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम (कलाकारों साहित्यकारों के महाकुंभ) को सफल बनाने के लिए राज्य के कोने-कोने से पहुंचे खोरठा, नागपुरी, संथाली, कुड़मालि, कुड़ुख़ समेत अन्य झारखंडी भाषाओं के साहित्यकारों, गीतकारों, लोकगायकों, कबियो, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, शिक्षाविदों, लोक चित्रकारों, लेखकों, भाषा आंदोलनकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, यू-ट्यूबर कलाकारों को भी कंमिटी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान इनके खोरठा गीत,संगीत, सिनेमा एवं साहित्य के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। विनय तिवारी पिछले लगभग तीन दशकों से अपनी मायकोरवा भाषा खोरठा में हजारों गीत लिख कर खोरठा गीत संगीत को समृद्ध करने में अहम योगदान दिए है। विनय तिवारी झारखण्ड प्रदेश की लोकप्रिय जनभाषा खोरठा के आधुनिक गीत-संगीत-साहित्य-सिनेमा के अत्यंत ख्यातिलब्ध जन प्रिय व्यक्तित्व का नाम है। विनय तिवारी अपने गीतों से अपनी मातृभाषा खोरठा, जो झारखण्ड के सबसे बड़ी आबादी की सामान्य बोलचाल भाषा है, को नई ऊंचाई तक पहुँचाने का अद्वितीय कार्य किया है। उपेक्षित और अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत भाषा खोरठा में विनय जी अनगिनत जनप्रिय गीत रचना देकर खोरठा को गुमनामी से निकालकर एक पहचान दिलाई। आज अपने राज्य व देश ही नहीं अपितु विश्व पटल पर खोरठा की एक अलग छवि बनी है तो इसमें बड़ा योगदान गीतकार विनय तिवारी का है।विनय तिवारी लंबे समय से खोरठा गीत-संगीत-साहित्य एवं सिनेमा के संरक्षण-संवर्द्धन, विकास एवं प्रचार प्रसार में लगे है। विगत ढाई दशकों से खोरठा भाषा को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए निरंतर बहुविध संघर्षरत हैं और खोरठा भाषा आंदोलन में इनका योगदान अतुल्य है। विनय जी अब तक हजारों गीत खोरठा एवं नागपुरी में लिख चुके हैं। जिन गीतों को झारखंड के तमाम प्रसिद्ध लोक गायक सहित बॉलीवुड के कुमार सानू, उदित नारायण, सपना अवस्थी, अनूप जलोटा सरीखे लब्धप्रतिष्ठित कलाकारों ने अपने स्वर दिये हैं, जो अत्यंत लोकप्रिय हैं।विनय जी छोटी-बड़ी अनेक संस्थाओं के अतिरिक्त कई बार झारखंड सरकार से भी सम्मानित हो चुके हैं एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी सम्मानित किये गए हैं। विभिन्न स्तर के खोरठा सिलेबस में इनकी रचनाओं को पढ़ाया भी जाता है। इनके लिखे गीत एवं कविताओं पर शोध हो चुका है एवं अभी भी जारी है। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर इनकी वार्ता एवं गीत प्रसारित होते रहते है। विनय तिवारी झारखंड के पहला व्यक्ति है जो विलुप्त प्रायः भाषा बिरहोर एवं खोरठा के संरक्षण - संवर्द्धन के लिए भित्तिचित्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के संगीत नाटक एकेडमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा पहली बार ‘मिट टू आर्टिस्ट’ प्रोग्राम के तहत झारखंडी भाषा खोरठा के सुप्रसिद्ध लोककलाकार-गीतकार विनय तिवारी के घर ,रोवाम गाँव पहुँचकर साक्षात्कार कीं।समाजसेवी कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज तिवारी, डॉ अजय तिवारी, झामुमो नेता के. के. तिवारी, समाजसेवी राजीव तिवारी,उत्तम तिवारी, गौतम तिवारी,प्रियतम कुमार पप्पू, चंदन कुमार चाँद, राहुल तिवारी, अंजन कुमार, गौरब तिवारी, युवा नेता रूपेश तिवारी,सौरभ तिवारी, राज रंजन , ईशान तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी इत्यादि लोगों नेँ हार्दिक बधाई दी।
बोकारो से कोयलांचल लाइव के लिए अजय अश्क की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कतरास में थाईलैंड के 'अरुण मंदिर' का भव्य रूप ले रहा दुर्गा पूजा पंडाल; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम....
#
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल से ठप हुई गतिविधियां, छह महीने से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का धरना, डांडिया कार्यक्रम रद्द होने से छात्राओं में नाराजगी....
#
दुर्गा पूजा पर मंत्री इरफान अंसारी की पहल, महिलाओं को वस्त्र और बच्चों को ट्रॉली बांटी...
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गया हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
#
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो मामले का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
#
सलमान खान के शो Bigg Boss 20 का सेट लीक? सोशल मीडिया पर मची हलचल
#
जगरनाथ मंदिर परिसर में बन रहे लक्ष्मी मंदिर को रसिल प्रशासन ने तोड़ा, लोगो ने किया विरोध
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन