Date: 01/06/2025 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड में NSG ने की नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास थंडरबोल्ट
11/30/2024 11:13:45 AM IST
7391
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड के रांची में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के द्वारा नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास "अभ्यास- थंडरबोल्ट" का आज आखिरी दिन है। आपको बता दे कि यह कार्यक्रम विगत 27 से 30 नवंबर चार दिवसीय आयोजन था। यह अभ्यास रांची सहित बाहरी इलाकों में विभिन्न नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में नक्सलियों द्वारा अपनाई जा रही नवीनतम कार्यप्रणाली को शामिल करते हुए विभिन्न परिदृश्यों का अनुकरण किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित नक्सली खतरों का पूर्वानुमान लगाना तथा मुख्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एकीकृत मजबूत सुरक्षा ग्रिड को सक्रिय करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पूर्वाभ्यास करना था। इस अभ्यास में झारखंड पुलिस के नक्सल विरोधी विशेष बल झारखंड जगुआर,आतंकवाद विरोधी दस्ता तथा केंद्रीय सुरक्षा बल प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में शामिल थे,जबकि एनएसजी ने अंतिम प्रतिक्रिया बल के रूप में कार्य किया। इस अभ्यास में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रियाओं के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच नक्सल विरोधी अभियानों में अंतर-संचालन के महत्व को रेखांकित किया गया है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नक्सल विरोधी अभियान, बंधकों को छुड़ाना,आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाना और जंगल विशेष योजना और ऑपरेशनों के क्रियान्वयन पर आधारित था। वही अभ्यास से पहले,एसपी (एटीएस) कार्यालय में एनएसजी द्वारा नक्सल विरोधी जंगल अभियानों के संचालन में प्रयुक्त हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उपायुक्त ने की निलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक
#
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू युक्त पदार्थों का सेवन न करने की ली गई शपथ
#
उपायुक्त ने बैठक करके की विभिन्न सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा
#
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला,अरविंद कुमार वर्मा बने मुंगेर डीएम
#
कृषि विज्ञान केंद्र में खरीफ फसलों की तकनीक एवं प्राकृतिक खेती पर जागरूकता अभियान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत ,माता-पिता घायल
#
विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकली जागरूकता रैली
#
दहेज के खातिर पति ने नव विवाहिता की गला घोट कर दी हत्या
#
धड़ाम धुड़ुम व अपराध से परे राज्य का पहला बुक लाइब्रेरी जमशेदपुर में गोलमुरी पुलिस लाइन में
#
भव्य रही साईं मंदिर सिंदरी की स्थापना दिवस ,बाबा की पालकी को एसएसपी जनार्दनन ने लगाया कंधा