Date: 07/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चरवाहा विद्यालय और लाठी में तेल पीलवान वाले नेता से कई गुना हमारे नेता नीतीश कुमार ऊपर है -अशोक चौधरी
12/11/2024 2:12:27 PM IST
7464
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के द्वारा महिला के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी पर बिहार में बवाल मच गया है। यह बवाल अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीतीश कुमार के कबीना मंत्री अशोक चौधरी ने जहानाबाद पहुंचे ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिला को लेकर की गई टिप्पणी पर जोरदार प्रहार किया। श्री चौधरी ने कहा कि लालू जी के घर में सात बेटियॉं हैं बावजूद इसके लालू प्रसाद ने महिला के प्रति जो आपत्तिजनक बातें बोली है। उसकी मैं तीव्र निंदा करता हूं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के भाषा का उपयोग आधी आबादी के लिए लालू प्रसाद ने की है इसका महिला भी तीव्र प्रतिकार करेगी। अशोक चौधरी ने आगे कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में आधी आबादी के लिए जितना कार्य किया है उतना कार्य आज तक किसी ने नहीं किया है और वैसे व्यक्ति के लिए महिला को टारगेट करते हुए आपत्तिजनक बात करना अशोभनीय है मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को 50% आरक्षण देने का काम किया है इसके अलावा विभिन्न विभागों में 50% महिलाओं को बहाल करने का भी काम किया है । उन्होंने कहा कि इन लोगों का कोई स्तर नहीं है कब क्या बोलेंगे ये वही लोग हैं जो कभी चरवाहा विद्यालय खुलवाया करते थे और लाठी में तेल पिलावन रैली करते थे। ऐसे लोगों से अच्छी बातें आप नहीं सुन सकते ।मंत्री अशोक चौधरी जहानाबाद समाहरणालय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे। इस मौके पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय सहित भारी संख्या में विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बंगाल चुनाव के बाद सियासी घमासान, ममता के इस्तीफे पर उठे सवाल
#
झामुमो विधायक ने बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा इलेक्शन कमीशन ने जबरदस्ती दिलाई भाजपा को जीत
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का दोहरा चरित्र आया सामने -दयामनी बारला
#
महिला आरक्षण बिल को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड ,कहा ...
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
5 कंपनियों में बंट जाएगा Vedanta, अनिल अग्रवाल ने बताया प्लान
#
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....
#
शांति की तलाश में रूसी पर्यटक पहुंचे बिहार, कहा सरकार की नजर पड़े तो.....