Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....

9/20/2026 6:24:18 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जमशेदपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर के माध्यम से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट