Date: 12/03/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डरा रहा है सपनों का शहर कोटा, 17 दिन में 6 सुसाइड 

1/25/2025 4:45:01 PM IST

7341
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Kota : कोटा जो कभी छात्रों के लिए सपनों का शहर माना जाता था। वही जनवरी 2025 में अब तक 6 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, जिनमें से पांच छात्र इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम JEE और एक छात्रा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी NEET की तैयारी कर रही थी। कोटा में सुसाइड की बढ़ती घटनाओं पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने चिंता जताई है। कोटा आज आत्महत्या के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है। इन घटनाओं ने शिक्षा प्रणाली और छात्रों पर बढ़ते दबाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इसे लेकर कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे "समूहिक आत्मनिरीक्षण" का समय बताया है। प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इन घटनाओं को "अत्यंत डरावना और हृदयविदारक" बताया। उन्होंने छात्रों पर बढ़ते दबाव और शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार, अभिभावकों और संस्थानों से आत्मनिरीक्षण करने और समाधान खोजने की अपील की। 
 
मुस्कान कोयलांचल लाइव डेस्क