Date: 03/07/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेल से हो रहें हैं ऑर्गनाइज्ड क्राइम , किसने कहा बेशर्म है राज्य का डीजीपी ?

3/10/2025 3:49:49 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखंड का अब भगवान मालिक है।  राज्य में बढ़ती अपराध वास्तव में जब जनप्रतिनिधि सहित विधायक व सांसद के लिए भी जब चिंता का विषय बन गया है तो इससे जनता कितनी सुरक्षित है ? यह स्वयं समझ का विषय है। इस पर न केवल झारखंड डीजीपी का बयान आ चुका है। इतना ही नहीं विधान सभा के पटल पर राजधानी रांची के विधायक सीपी सिंह ने तंज कसना भी शुरू कर दी है। आइये सुनें दोनों ने क्या क्या कहा है। 
 
क्या कहतें हैं डीजीपी :
बढ़ती अपराध को लेकर स्वयं झारखंड के पुलिस मुखिया हीं चिंतित हैं। झारखंड के डी जी पी अनुराग गुप्ता ने कहा है कि जेल से ऑर्गनाइज्ड अपराध हो रहें हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड की राजधानी से लेकर ग्रामीण इलाकों में हत्या और गोलीबारी से पूरा राज्य दहल रहा है। अपराधी खुल्लेआम  गोली चला रहे हैं इसका प्रमाण है पिछले कई दिनों में कई हत्या हैं। स्वयं राजधानी रांची में तो डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद खुलेआम एक दर्जन गोली चलाई गई।  फिर चतरा में कोल्  माइंस  के DGM  की गोली मार कर हत्या कर दी गई। डीजीपी ने दावा किया कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। और यह काम हमारी झारखंड पुलिस करेगी। बढ़ते अपराध पर डीजीपी ने कहा सारे के सारे क्राइम जेल के अंदर से ऑर्गेनाइज किए जा रहे हैं। उस पर भी लगातार करवाई जा रही है और छापेमारी जारी है।
 
सुनिए इस पर प्रतिक्रिया भाजपा विधायक सीपी सिंह का :
ऑर्गनाइज्ड अपराध पर तंज कसते हुए झारखंड से भाजपा के पूराने अनुभवी विधायक सी पी सिंह ने कहा है कि डीजीपी इतना बेशर्म है कि कहता है कि जो भी घटनाएं हो रही है उसकी प्लैनिंग जेल से हो रही है। उन्होंने डीजीपी से पूछा है कि क्या जेल झारखंड से बाहर है ? उन्होंने कहा कि अगर प्लानिंग जेल से हो रही है तो फिर उद्वेदन क्यों नहीं किया जा रहा है ? चिन्हित अपराधियों को पुलिस को रिमांड पर लेकर पूछताछ करनी चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि किसी की भी जीवन सुरक्षित नहीं, चाहे विधायक हो मंत्री हो या फिर जनता। इस गंभीर स्थिति पर सरकार सदन में जवाब देनी चाहिए। 
 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट