Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बेवफा निकला पति ,पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने पहुंचाया, पति गिरफ्तार 
 

3/10/2025 2:24:05 PM IST

7468
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :- मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में पुलिस ने देर रात  एक शौचालय कि टंकी से एक महिला का शव किया बरामद किया है ।बरामद  शव को  पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सदर अस्पताल भेजा दिया है ।घटना के बारे में बताया जाता है कि आसरगंज थाना क्षेत्र के सजुवा गांव कुशवाहा टोला निवासी नन्द किशोर सिंह के पुत्र असीस कुमार ने दो साल पूर्व बाका जिले के सम्भूगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी अनीशा भारती से प्रेम विवाह किया था। सादी के कुछ दिनों बाद दोनो पति पत्नी के बीच कुछ बात को ले अनबन हुआ।बात बात पर  पति के द्वारा  पत्नी के साथ  मारपीट करता ।इस बात की जानकारी उक्त महिला ने अपनी मां को बताई। मां के कहने पर लड़की अपने मायके चली आई कुछ दिनों बाद पति असीस अपनी पत्नी को जबरदस्ती अपने ससुराल से अपने घर सजूवा कुशवाहा टोला लेकर आया। ससुराल से लाने के  दो दिनों  बाद लड़का ने अपने ससुराल  वाले को फोन कर बताया कि उसकी  पत्नी किसी लड़के के साथ  घर छोड़कर कर भाग गई है। इस बात को सुनकर लड़की के परिवार वाले लड़की के ससुराल पहुंच गए और जब आस पड़ोस से पता लगाया तो पता चला कि पति ने ही अपनी पत्नी  की हत्या कर शव को कही छुपा दिया  है। यह बात सुनकर लड़की पक्ष वालो ने तुरंत इस घटना की सूचना असरगंज थाना को दी । सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने अपने दल बल के साथ लड़का के घर पहुंच गई और लड़का को पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला कि लड़की का हत्या कर शव को शौचालय  की टंकी छुपा रखा है। पुलिस ने तुरंत शौचालय  की टंकी का ढक्कन खुलवा कर शव को बाहर निकलवाया गया ।फिर पुलिस ने  शव को अपने कब्जे मे ले उसका पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। है और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका कि सास एवं पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....
# हथियार के बल पर मीट दुकान में लूट, 17 खस्सी चोरी कर ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद, जाँच में जुटी पुलिस....
# झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
जगदीशपुर हत्याकांड का खुलासा,अभय यादव हत्याकांड में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार....

# कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...