Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

और लोकतान्त्रिक भारत में पेसा कानून बनी मजाक, तीस वर्ष बाद भी अब तक कार्यान्वित नहीं  !

2/27/2025 3:41:24 PM IST

95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi  : विश्व का महत्वपूर्ण लोकतान्त्रिक राष्ट्र भारत में न्यायालय को न्याय का मंदिर तथा जज को न्याय का देवता माना जाता है। इस राष्ट्र में भी अगर देश का कोई महत्वपूर्ण कानून अगर मजाक बन जाय तो क्यों न कानून से भी लोगों का विश्वास न उठे ? पेसा कानून 1996 के विषय में हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद भी अभी तक राज्य सरकार इसे लागू नहीं कर पा रही है। इससे पीड़ित भारत आदिवासी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर इस आशय से संबंधित ज्ञापन दी है।भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि पेसा कानून के बने लगभग 30 वर्ष हो गए, लेकिन कानून नहीं बनने के अभाव में आदिवासियों का सर्वांगीण विकास इस प्रदेश में नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नियोजन नीति और जमीन लूट का मामला प्रदेश में चरम पर है। पेसा कानून पर सरकार चुप्पी साध रखी है। जमीन के मसले पर ग्राम सभा सर्वोपरि हो ऐसी व्यवस्था कायम होनी चाहिए। आदिवासियों के धर्म संस्कृति से जुड़ी हुई जमीनों की लूट हो रही है। 
 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट