Date: 17/09/2025 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार निर्माता एवं संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की पुण्यतिथि पर पहुंचे कई गणमान्य, सभी ने दिए अपने विचार
3/7/2025 3:42:27 PM IST
156
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा
: बिहार निर्माता एवं संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की पुण्यतिथि समारोह चित्रगुप्त सेवा समिति हाउसिंग कॉलोनी एवं के के वी एम , भोजपुर के तत्वाधान में मनाया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम के अध्यक्षता विपिन बिहारी प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का संचालन बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र के बिहार संयोजक विनय कुमार श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम में उपस्थित समिति के सदस्यों एवं आगंतुक अतिथियों सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वप्रथम डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र के बिहार प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार निर्माता एवं संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा का व्यक्तित्व एवं कृतित्व से नई पीढ़ी को अवगत होने की आवश्यकता है। डॉक्टर सिन्हा जी के अनवर प्रयास संघर्ष के परिणाम स्वरुप ही 22 मार्च 1912 को बिहार को एक अलग राज्य का दर्जा मिला। डॉ सिन्हा जी ने न केवल बिहार राज्य का निर्माण करने में अपना अन्य योगदान दिया बल्कि बिहार राज्य के संपूर्ण विकास हेतु विधानसभा एवं बिहार विधान परिषद एवं पटना एयरपोर्ट के निर्माण हेतु भी अपना जमीन को दान स्वरूप देकर अपनी त्याग और अपने बिहारीपन होने के मजबूत संकल्प को दोहराया यही नहीं उनका बिहार और बिहारीपन के प्रति इतना लगाव था कि अलग राज्य की स्थापना के बाद बिहार के बौद्धिक विकास हेतु पटना में अपनी निजी जमीन में सिन्हा लाइब्रेरी की स्थापना कर बिहार के बौद्धिक विकास की मार्ग को भी प्रशस्त किया। लेकिन आज तक पटना में उनकी आदमकद प्रतिमा का नहीं होना पूरे बिहार का अपमान है। आज नई पीढ़ी डॉक्टर सिन्हा जी के महत्वपूर्ण योगदान एवं उनके व्यक्तित्व से अभिज्ञ होती जा रही है। जिससे हम सभी को संकल्प लेकर उनके कृतित्व को आमजन के बीच ले जाने की आवश्यकता है। विधानसभा प्रत्याशी , के के वी एम के प्रदेश उपध्यक्ष सह प्रवक्ता सचिन सिन्हा ने बिहार दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि हर वर्ष 22 मार्च को बिहार सरकार बिहार दिवस का आयोजन धूमधाम से मनाती है लेकिन आश्चर्य एवं चिंता की बात है कि उसे दिन बिहार के निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा जी को भूल जाती है जो असहनीय है। डॉक्टर सिन्हा के कृतित्व के साथ अपमान है। इसके लिए समय की मांग है कि समाज को आगे आकर डॉक्टर सिन्हा के सम्मान की रक्षा सरकार तक इसकी आवाज उठाने चाहिए। बक्सर जिले के मुरार में डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा जी जैसे बिहार के लाल ने जन्म लेकर जब भारत के संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष पद को सुशोभित किया तब पूरे भारत वर्ष सहित विश्व को उनकी विद्वत्ता और दूरदर्शिता एवं उनके विराट व्यक्तित्व के बारे में मालूम हुआ । के के वी एम के जिलाध्यक्ष मणी भुषण श्रीवास्तव ने कहा कि आज ऐसे विद्वान अधिवक्ता पत्रकार लेखक एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा के आज पुण्य तिथि पर हम सभी को उनके त्याग बलिदान की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। भारत सरकार एवं बिहार सरकार से भारत रत्न देने की मांग भी करता हूं। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सुरेश वर्मा किया कार्यक्रम में निम्नलिखित लोगों ने भाग लिया संपत सिन्हा मनोज श्रीवास्तव मणि भूषण श्रीवास्तव सतीश चंद्र श्रीवास्तव ,सचिन सिन्हा मनोरंजन प्रसाद आशुतोष पांडे संजय नाथ अमित श्रीवास्तव सुमन श्रीवास्तव मुकुल सिन्हा कन्हैया लाल प्रसाद इत्यादि।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
Bobby Deol Film: लद्दाख में 2-2 दिग्गज,आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी को मिला बॉबी देओल का साथ,अब होगा असली ‘दंगल’!
#
वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर धमाल मचा रहा
#
Hindi Diwas 2025: बॉलीवुड सच में सिर्फ हिंदी सिनेमा है? इसे बनाने में और किन भाषाओं का है योगदान?
#
मिस अर्थ इंटरनेशनल विनर माही शर्मा की गृहनगर धनबाद में एक अनोखी पहल
#
“विकसित यूपी @2047” : सरकार ने राज्य को 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य, मसौदा किया तैयार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ग्रामीण डॉक्टर को रेप पीड़िता के घर पर इलाज करना पड़ा महंगा
#
भारत ने दुनिया को बेच डाला 5.25 लाख करोड़ का तेल,देखते रह गए अमेरिका और यूरोप
#
डायन का आरोप लगाकर महिला पर हमला
#
जमीन विवाद को लेकर लगाई झोपड़ी में आग,मारपीट का विडिओ वायरल
#
लेबनान में अमेरिकी की कोशिश नाकाम,हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई करने से सेना का इनकार