Date: 16/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

और होली के मूड में पूर्व मंत्री बन्ना भी ,जमकर उड़ाए गुलाल

3/9/2025 3:52:09 PM IST

154
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : होली ज्यों - ज्यों नजदीक आ रही है अन्य क्षेत्रों की तरह जमशेदपुर भी होलियाना वातावरण बन गयी है। पूरा शहर मानो होली मय हो चुका है। शाम होते हीं  होली गीतों पर लोग झूमते नजर आ रहे हैं। बिहार से आए कलाकार लोगों को खूब झूमा रहा है चाहे वह मानगो में होली मिलन समारोह हो या कदम एवं सोनारी में बिष्टुपुर और आदित्यपुर में भी होली का रंग सर चढ़कर बोल रहा है।  राज्य  के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित तमाम विधायक होली मिलन समारोह में नाचते गाते नजर आ रहे हैं।  एक दूसरे से गले मिलते गुलाल लगाते और अपने दोस्ती का और भाईचारे का इजहार करते हुए होली के रंग में सब रंग चुके हैं। वही होली के पारंपरिक गीत और पूरानी  तस्वीर भी देखने को मिला जहां लोग ढोलक झाल और ढोलक के सहारे होली गाते नजर आ रहे।    
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट