Date: 04/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मौसम ने ली करवट ,तपती गर्मी से राहत ,बारिश-वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी 

3/20/2025 4:24:36 PM IST

105
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : कोयलांचल में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी है। मौसम ने अचानक करवट बदली। धनबाद जिले में कई जगहों पर ठंडी तेज हवाएं चल रहीं हैं। रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। बादल गरज रहे हैं, बिजली चमक रही है। मध्यम बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है। कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। आसमान में बादल छाये हुए हैं।
 
सुबह-सुबह मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट :
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने सुबह से ही अलर्ट जारी किया था। सुबह ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा कि बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ भागों में 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ बारिश-वज्रपात की प्रबल संभावना है।
 
संजना सिंह  कोयलांचल  लाइव  डेस्क