Date: 12/03/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गोला प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ होली मिलन समारोह 

3/12/2025 12:42:52 PM IST

33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
gola  : गोला प्रखंड कार्यालय परिसर गोला में  होली मिलन समारोह का आयोजन  किया गया। आयोजन की अध्यक्षता  प्रखंड प्रमुख ने किया । जिसमें उप प्रमुख विजय ओझा, पत्रकार बंधु, प्रखंड क्षेत्र के मुखियागण, पंचायत समिति सदस्य, प्रखण्ड-सह-अंचल के सभी पदाधिकारी,कर्मी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव और अन्य सभी ग्राम रोजगार सेवक ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी।   कार्यक्रम की शुरुआत  होली के गीतों के साथ  हुआ जो सांस्कृतिक कार्यक्रम में तब्दील हो गया। बीडीओ सुधा वर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और सभी को आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार इतना पावन है कि लोग पुरानी दुश्मनी भूलकर भी एक दूसरे को रंग अबीर लगते है। इस दिन कोई भेद भाव नहीं किया जाता है। जिससे माहौल सप्तरंगी में परिवर्तित हो जाता है।
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट