Date: 07/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आधा जला शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी ,मौके पर पहुंची पुलिस
3/12/2025 8:22:59 PM IST
7431
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद
: जहानाबाद के मखदुमपुर में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विशुनगंज थाना क्षेत्र के लौहगढ के निकट बुधवार को एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया।उसकी उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ी में शव को पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विशुनगंज थाना और बराबर थाने को दी। दोनों थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा।आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या दूसरी जगह की गई और साक्ष्य मिटाने के उदेश्य से यहां लाकर शव को पेट्रोल छिड़कर जलाया गया। हालांकि शव पूरी तरह से नहीं जल पाया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर आधा जला शव बरामद किया गया। बराबर थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि शव देखने से पता चलता है कि उसकी हत्या गला घोटकर की गई है। क्योंकि युवती की जीभ बाहर निकली हुई थी।पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव देखने के बाद लोगों का दिल दहल उठा। लोगों का कहना है कि हत्यारे ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दहेज विवाद या पारिवारिक तनाव में युवती की हत्या की गई होगी। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि युवतीअकेले कहीं जा रही हो और बदमाशों ने उसे मारकर फेंक दिया। कारण जो भी हो, इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला से छेड़खानी और पिटाई का गवाह बना तीसरी आंख ,पुलिस आई हरकत में ,फिर ....
#
चोरो नेभगवन को भी नहीं छोड़ा ,मंदिर से उड़ाए लाखो के गहने ,पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
#
होली खेलने प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी को ग्रामीणों ने करवा दी शादी,और प्रेम कहानी का हो गया सुखद अंत
#
बरमसिया फायरिंग मामले में पुलिस ने चार को दबोचा,सिटी एसपी ने घटना को लेकर कहा ...
#
होली के दिन पति ने की ऑटो चलाने की जिद,कुएं में कूदी पत्नी, बचाने के प्रयास में बेटी की गई जान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
औरंगाबाद की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी (आईएएस) की परीक्षा में भारत में 16वां स्थान
#
UGC की हालिया अधिसूचना को लेकर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन हुआ सक्रीय ,केंद्र सरकार से की पुनर्विचार की मांग
#
अर्धजले महिला की शव मामले में पुलिस ने किया उद्वभेदन,मृतिका के सास और पति समेत तीन गिरफ्तार
#
जेल में बंद बसंती के जीवन में आई एक नन्ही परी ,बसंती के चेहरे पर दिखी खुशी की झलक
#
सर्किट हॉउस एरिया में आईटी की दबिश, रांची से लेकर बिहार के कई ठिकानों पर छापेमारी