Date: 23/02/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सर्किट हॉउस एरिया में आईटी की दबिश, रांची से लेकर बिहार के कई ठिकानों पर छापेमारी

1/29/2026 3:26:09 PM IST

70
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिले में एक साथ छापामारी की है. यह छापामारी आयकर विभाग के अनुसंधान शाखा ने की है. बाबा राइस मिल समूह से जुड़े लोगों के यहां यह छापामारी अहले सुबह शुरू की गयी. करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर यह छापामारी चल रही है. जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार निवासी कारोबारी संजय अग्रवाल के आवास, सीएच एरिया स्थित आवास में छापामारी की है बताया जाता है कि वे लोग चावल का कारोबार करते है. जमशेदपुर के अलावा हजारीबाग और बिहार के भी कुछ जिलों में यह छापामारी की जा रही है. बताया जाता है कि बाबा राइस मिल के कारोबारियों द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने और आय को छिपाने का आरोप है. कई सारे दस्तावेज भी जब्त किये गये है. संजीव अग्रवाल से जुड़े सारे लोगों के आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों को खंगाला जा रहा है. बिहार के औरंगाबाद में भी यह छापामारी की जार ही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट