Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
40000 रूपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने प्रखंड नाजिर व प्रमुख पति को किया आरेस्ट
3/20/2025 6:16:15 PM IST
7470
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड कार्यालय में विजिलेंस ने गुरुवार दोपहर छापा मार कर रंगे हाथ 40000रूपये रिश्वत लेते हुए प्रखंड नाजिर एवं प्रमुख पति को आरेस्ट किया है। छापेमारी में बीडीओ अनिल मिस्त्री, प्रमुख पति बबन मियां व नजीर दिनेश कुमार प्रभाकर को हिरासत में लिया गया था। वीडियो अनिल मिस्त्री से भी विजिलेंस की टीम पूछताछ की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम सभी को जहानाबाद सर्किट हाउस लेकर आई । इस संबंध में निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि 15वीं वित्त की राशि से पेवर ब्लॉक का काम पोखवॉं गांव के पास हुआ था ।2 साल पहले ही कार्य समाप्त हो गई थी और बकाये जो राशि थी उसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई थी लेकिन राशि की निकासी को लेकर लगातार प्रखंड नाजिर दिनेश कुमार प्रभाकर एवं प्रखंड प्रमुख के पति मोहम्मद बबन ठेकेदार प्रमोद कुमार पर दबाव बना रहे थे ।छापेमारी के दौरान प्रमुख पति मोहम्मद बवन के पास से 25000 रूपये जबकि प्रखंड नाजिर दिनेश कुमार प्रभाकर के पास से 15000 रूपये रिश्वत का रंगे हाथ लेते पकड़ा गया । प्रमोद कुमार ने बताया कि मैं लाचार होकर निगरानी के पास गया। जहां अपनी सारी कहानी सुनाई । उसके बाद निगरानी का छापेमारी हुआ। बताया जा रहा है कि गांव में पेवर ब्लॉक लगाने के बाद ठेकेदार के पैसे का भुगतान लंबित रखा गया था और रिश्वत के पैसे की मांग ठेकेदार की जा रही थी। रतनी फरीदपुर प्रखंड में एक ठेकेदार ने गांव में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूरा किया था। जब उसने अपना भुगतान लेने के लिए संपर्क किया, तो अधिकारियों ने 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से कर दी, जिसके बाद टीम ने गुरुवार दोपहर कार्यालय में छापा मार दिया।रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने बताया था कि डाटा ऑपरेटर सूरज कुमार भी 10000 रूपये का मांग किया था। संजोग से सूरज आज कार्यालय नहीं आया था। सूरज को भी ₹10000 ठेकेदार देने के लिए रतनी प्रखंड कार्यालय निगरानी की टीम के साथ पहुंचे थे लेकिन कार्यालय नहीं आने के कारण वह बच निकला । फिलहाल निगरानी डीएसपी के मुताबिक फरीदपुर के वीडियो अनिल मिस्त्री की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डोभो पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये नकद बरामद; नशे के कारोबार में मचा हड़कंप.....
#
आरा स्थित कृष्ण कला भवन में और पटना सहित कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी से मचा हड़कंप....
#
पुलिस चेकिंग से भागी तेज रफ्तार कार के फटे दोनों टायर, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में; शराब और हॉकी समेत सामान बरामद....
#
बाघमारा में मवेशी चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, गौ पलकों ने की थाने में शिकायत ,करवाई की मांग .....
#
अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई, 390 लीटर चुलाई शराब और 21 हजार किलो जावा महुआ जब्त; 4 गिरफ्तार....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खनन क्षेत्र में बैटरी आधारित तकनीक पर मंथन, DGMS ने आयोजित की राष्ट्रीय संगोष्ठी
#
सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, घटनास्थल पर जुटी भीड़
#
रांची में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 20 हजार नकद बरामद
#
रक्षाबंधन पर अनोखी परंपरा: बाहरदाढ़ी में पेड़ों को बांधी गई राखी, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
#
BCCL में फिर धंसी जमीन ,मची अफरा तफरी ,श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही आई सामने