Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की दरिया दिली : काफिला रोक सड़क पर पड़े घायलों की सुधि ले उन्हें अस्पताल पहुंचवाया
3/23/2025 3:59:35 PM IST
7472
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की दरिया दिली की चर्चा जहानाबाद के हर जुबान पर इस समय हो रही है। हुआ यह कि लोजपा सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पटना से गया किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहें थें।उनका काफिला जैसे ही पटना एवं जहानाबाद जिले के सीमा पर स्थित कोसडिहरा गांव के समीप पहुंचा तो सड़क पर दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल होकर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। चिराग पासवान दोनों युवक के सड़क किनारे पड़ा देखकर अपनी काफिला को रोक दिया और दोनों घायल युवकों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल जहानाबाद इलाज के लिए भेज दिया। इसकी सूचना चिराग पासवान ने पास की स्थित कडौना थाना को भी दिया। दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों युवक जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं । बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से जहानाबाद की ओर जा रहे थे कि किसी बड़ी गाड़ी के द्वारा उनके बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे दोनों युवक सड़क दुर्घटना में घायल होकर अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे। सड़क पर कई गाड़ी फराटे भर आ जा रहे थे लेकिन किसी ने युवकों को अस्पताल पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटाई।केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का काफिला जैसे ही घटनास्थल पर पड़े दोनों युवक के पास पहुंची। चिराग पासवान ने अपने काफिला को बगैर देर किए रोका और चिराग पासवान स्वयं दोनों युवकों को घायल अवस्था में उठाकर अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी इलाज की जा रही है । केंद्रीय मंत्री चिराग के द्वारा किए गए इस कार्य की सभी लोग सराहना करते हुए नहीं थक रहे हैं । लोगों का कहना है कि चिराग पासवान ने इस प्रकार के कार्य कर दोनों युवकों के जीवन बचाने में भूमिका निभाई है । इसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। फिलहाल दोनों युवकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। सदर अस्पताल के डॉक्टर दोनों युवकों के इलाज करने में जुटे हुए हैं।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भाजपा पर पत्थरबाजी का आरोप लगा नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक....
#
इण्डिया गठबंधन पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कहा विकास काम से इंडिया गठबंधन के लोग घबरा गए ....
#
राहुल गांधी के ‘शिव तांडव’ बयान पर मांझी का पलटवार, बोले- संविधान और अदालत की मर्यादा सीखें!......
#
महिला मोर्चा पर पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस का पुतला दहन, की जमकर नारेबाजी.....
#
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
#
लिबर्टी शोरूम के पास बीच बाजार में महिला से चेन स्नैचिंग,अपराधियों का मनोबल चरम सिमा पर, पुलिस को खुलेआम चुनौती !
#
पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर रांची में सम्मान समारोह, मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की होंगी शामिल