Date: 27/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध बालू  के विरुद्ध  खनन विभाग ने किया औचक छापेमारी ,बालू लदा दो हाइवा जब्त 

1/6/2026 3:47:23 PM IST

7449
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला–खरसावाँ डीसी  नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर  जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र के  कांड्रा–टाटा मार्ग पर  औचक छापेमारी कर अवैध बालू से लदा दो हाइवा जब्त किया।जांच के दौरान पिंडराबेड़ा के समीप अवैध रूप से एवं निर्धारित क्षमता से अधिक बालू खनिज का परिवहन करते हुए दो वाहनों को जब्त किया गया है जिसका नंबर JH05BS-2996 एवं JH01DB-2401 बताया जाता है। जब्त  दोनों हाइवा को कांण्ड्रा थाना को सुपुर्द  कर दिया गया है। इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी बताया की  जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई  की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार  निगरानी के साथ-साथ नियमित औचक जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। 
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट