Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भोजपुरी सरधा मंच की गूगल मीट पर " अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी " में हुई कविताओं की बौछार 
 

3/31/2025 4:05:08 PM IST

115
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : भोजपुरी सरधा मंच ( राष्ट्रीय) के तत्वावधान मे हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर  गूगल मीट के माध्यम से भोजपुरी भाषा की " अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी " का भव्य आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नीरा प्रसाद ने (कनाडा) की ।  बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य पं. जगदीश नारायण ओझा ( बक्सर) एवं विशेष अतिथि के रूप में साहित्यकार राघव पांडेय एवं वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान वर्धन मिश्र उपस्थित थे।  सरस्वती भजन व   दुर्गा भजन से धनबाद के प्रसिद्ध भजन सम्राट पं. अनिल पाठक ने प्रस्तुति कर गोष्ठी को ऊँचाई दी।  सभी भोजपुरी कवियों व साहित्यकारों ने हिंदू नव वर्ष पर बेहतरीन रचनाओं और गीतों से राम नवमी, श्री राम जन्म और नव वर्ष पर एक से बढ़कर एक कविता प्रस्तुत किया।  संचालन संस्था के महासचिव संतोष ओझा " प्रभाकर " ने किया  ! कार्यक्रम में मुख्य कवियों में अनिल पाठक जी ( भजन सम्राट्) जगदीश ओझा, पांडेय सरिता, राघव पांडेय, डॉ. रत्ना वर्मा " राज " , रमेश हंसमुख, रिंकू दुबे " वैष्णवी " , संतोष ओझा " प्रभाकर " , डॉ. नीरा प्रसाद,आचार्य संजय सिंह " चंदन ", डॉ. शैलेश सिंह " शौर्य " , वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी आदि की प्रस्तुति सराही गई।  कार्यक्रम संचालन संतोष ओझा " प्रभाकर " ने किया।  अंत मे संस्था के संस्थापक आचार्य संजय सिंह " चंदन " ने हिंदू नव वर्ष पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और सभी का आभार व्यक्त किया। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क