Date: 01/06/2025 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुरी क्षेत्र का सामाजिक इतिहास दर्ज है "फेर ना भेंटाई ऊ पचरुखिया में " भोजपुरी विभाग के डॉ रंजन विकास के संस्मरण पर पुस्तक हुई परिचर्चा
4/3/2025 5:32:43 PM IST
1033
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभाग में भोजपुरी साहित्यांगन ई लाइब्रेरी के सह संस्थापक डॉ रंजन विकास के आत्म संस्मरण पर आधारित फेर ना भेंटाई ऊ पचरुखिया पुस्तक पर परिचर्चा का आयोजन विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ। इस परिचर्चा में विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और भोजपुरी आंदोलन से जुड़े साहित्यप्रेमियों से सभागार खचाखच भरा था। परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ आलोचक जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह किताब सिर्फ रंजन जी का आत्म संस्मरण नहीं है बल्कि भोजपुरी क्षेत्र का सामाजिक इतिहास है और रंजन जी ने समाज के हर पहलुओं और समस्याओं पर अपनी पैनी नजर डाली है। साहित्यकार रामयश अविकल और पूर्व विभागाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद उपाध्याय ने पुस्तक में भोजपुरी की ठेठ शब्दावलियों के प्रयोग को रेखांकित किया। वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र गुंजन सिन्हा ने कहा कि इस संस्मरण को पढ़ने से यह बात साबित होती है कि भोजपुरी साहित्य एक समृद्ध साहित्य है और हर्ष की बात है कि भोजपुरी में साहित्य की हर विधा में स्तरीय लेखन हो रहा है। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह ने कहा कि डॉ रंजन विकास जिस परिवार से आते हैं उस परिवार का भोजपुरी साहित्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है और यह पुस्तक सिर्फ रंजन जी का संस्मरण नहीं बल्कि भोजपुरी साहित्य के एक युग का इतिहास है। विभागाध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय ने पुस्तक के रोचक प्रसंगों को साझा किया तथा भोजपुरी विभाग के पुस्तकालय हेतु पुस्तक दान में रंजन जी की भूमिका की सराहना की। सीनेटर तथा पूर्व प्रोफेसर बलिराज ठाकुर ने रंजन जी को पुस्तक प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भोजपुरी छात्र संघ के संयोजक स्यंदन सुमन तथा संचालन शोधछात्र राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित साहित्यसेवियों ने भोजपुरी विभाग के पुस्तकालय में बहुमूल्य किताबों को दान देने के लिए भोजपुरी साहित्यांगन ई लाइब्रेरी तथा डॉ रंजन विकास को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोधार्थी सोहित सिन्हा, रवि प्रकाश सूरज, ढुनमुन सिंह तथा विभाग के कर्मचारियों उत्तम तिवारी, मनोज, नीलम का योगदान रहा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उपायुक्त ने की निलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक
#
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू युक्त पदार्थों का सेवन न करने की ली गई शपथ
#
उपायुक्त ने बैठक करके की विभिन्न सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा
#
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला,अरविंद कुमार वर्मा बने मुंगेर डीएम
#
कृषि विज्ञान केंद्र में खरीफ फसलों की तकनीक एवं प्राकृतिक खेती पर जागरूकता अभियान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत ,माता-पिता घायल
#
विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकली जागरूकता रैली
#
दहेज के खातिर पति ने नव विवाहिता की गला घोट कर दी हत्या
#
धड़ाम धुड़ुम व अपराध से परे राज्य का पहला बुक लाइब्रेरी जमशेदपुर में गोलमुरी पुलिस लाइन में
#
प्रेम विवाह को शादी का अंजाम देने का एक महत्वपूर्ण स्थान बना धनबाद का SNMMCH अस्पताल