Date: 16/04/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डैम में नहाने के दौरान डूबे दो युवक , घर में पसरा मातम 

4/12/2025 11:06:44 AM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के डोबो सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी के दो युवकों की डूबने से मौत हो  गई  . बताता  जाता  है  कि  गोलपहाड़ी से  चार  युवक सतनाला डैम में नहाने गए. जिसमें   से दो डैम में डूब  गए. काफी  मशक्कत के  बाद  इन्हें  निकाला  और इन्हें टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया. इसमें  एक गोलपहाड़ी का रहने वाला अमरजीत सिंह हैं और दूसरा गोलमुरी का रहने वाला आशीष है .घटना के बाद परिजनों  का रो रो  कर  बुरा हाल  है. परिजनों ने बताया कि अमरजीत गाड़ी चलाता था वह कब डुबो चला गया घर वालों को कुछ पता नहीं है उसके दोस्तों ने परिजनों को फोन कर बताया वही परिजन जब टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया की अमरजीत की मौत हो चुकी है वही इस घटना के बाद परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है. 
 
जमशेदपुर  से  कोयलांचल  लाइव  के  लिए  मोहम्मद  अकबर  की  रिपोर्ट