Date: 02/07/2025 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शहीद जवान सुनील धान को नम आंखों से राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी विदाई
4/13/2025 12:30:49 PM IST
102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
: चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान को आज अंतिम विदाई दी गई। रांची के रातु स्थित टेंडर ग्राम जगुआर कैंप में शहीद जवान सुनील धान को नम आंखों से विदाई दी गई। मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के आला अधिकारियों ने शहिद को अंतिम सलामी दी। मौके पर सुनील धान के परिजन भी मौजूद थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों से बात की और उन्हें ढाढस बंधाया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस घटना को बेहद ही दुखद बताया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस दिशा में सक्रियता से कदम उठाए जा रहे हैं।
वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शहीद जवान की शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि परिजनों के साथ हर पल राज्य की सरकार खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखण्ड मे इंटर कालेजों को बंद करने के खिलाफ छात्र ने किया प्रदर्शन,कार्यालय मे की तालाबंदी
#
गडरू नदी का जल स्तर अचानक बढ़ा ,गांव में मची हलचल
#
50 वर्ष से ऊपर के कलाकारों को मिलेगी ₹3000 प्रतिमाह पेंशन
#
पुल नहीं, बच्चों को कंधे पर लादकर स्कूल जाने को मजबूर ग्रामीण
#
केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी तीन जुलाई को बाईपास सहित कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सुरक्षा ताक पर : फसल कटनी के विरोध में गोली चली युवक घायल
#
जहरीली शराब का तांडव पंजाब में पर उसकी दहशत बिहार और झारखंड में भी
#
निजी स्कूलों के अत्याचार पर जिला स्तरीय शुल्क समिति की बैठक में बरसी उपायुक्त, दी कई शख्त हिदायतें
#
करण सिंह गिरफ्तारी मामले में पुलिस पर लगाया जनप्रतिनिधयों पर मनमानी करने का आरोप
#
बढ़ी फिर राहुल की कानूनी परेशानियां, स्पेशल कोर्ट ने की गैर-जमानती वारंट जारी : बाबूलाल