Date: 04/06/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 झारखंड श्रमिक कल्याण समिति ट्रस्ट का निरसा गोपालगंज में बाबा साहेब की 134 वीं जयंती
 
 

4/14/2025 11:53:12 AM IST

85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Nirsa : संविधान निर्माता सह भारत रत्न भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। 14 अप्रैल 2025 निरसा गोपालगंज स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड श्रमिक कल्याण समिति ट्रस्ट कंचनडीह मुगमा एवं मुखिया संदीप रविदास ग्रामपंचायत देवियाना जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए तथा सभी उनके जीवन की  संघर्षों का व्याख्यान किया। वही निरसा प्रखंड अंचल अधिकारी रमेश रविदास व निरसा प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास, निरसा प्रखंड में डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती मनाया गया।कार्यक्रम के आयोजक मुखिया संदीप रविदास झारखंड श्रमिक कल्याण समिति के सचिव इम्तियाज़ खान, निरसा प्रखंड पूर्व उपप्रमुख गौतम सेनगुप्ता, बृजेंद्र भास्कर संतोष रविदास, शंकर दास, प्रकाश दास, राजेश दास, धनेश्वर दास, रूपेश दास,रहित दास,श्यामल रूद्र आदि लोग उपस्थित थें। 
 
 
निरसा से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज सिंह की रिपोर्ट