Date: 19/04/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रसिद्ध व्यवसायी स्व ब्रज मोहन के पुत्र अशोक का निधन

4/18/2025 6:43:33 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola  : मेन रोड गोला के प्रसिद्ध व्यवसायी स्व ब्रज मोहन हलुवाई उर्फ़ बिरजू साव के प्रथम सुपुत्र अशोक गुप्ता का गुरुवार की रात्रि में हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार गोमती नदी के मुक्तिधाम में किया गया। भतीजा अभिजीत गुप्ता ने मुखाग्नि दी। दिवंगत अशोक गुप्ता क्षेत्र के व्यवसायी रहते हुए झामुमो से जुड़कर झारखण्ड अलग राज्य के आंदोलन से भी जुड़े रहे। दिवंगत अशोक गुप्ता अपने पीछे चार पुत्री, छोटे भाई शंकर गुप्ता का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके असमय निधन पर क्षेत्र के विभिन्न राजनीति दल, बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। साथ ही अंतिम संस्कार में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक अर्जुन राम, कांग्रेस पार्टी के नेता बजरंग महतो, झारखण्ड आंदोलन कारी नेता जनार्दन पाठक, कार्तिक महथा, जगत महतो, सुनील राज चक्रवर्ती, समाजसेवी कुंवर कुमार बक्सी, प्रमोद अग्रवाल, सुशील बुधिया उर्फ़ मुन्ना सेठ, रमेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, प्रदीप चंद्र लाला, मनोज मिश्र, शिवप्रकाश, निहार रंजन, अन्नु प्रसाद, विजय प्रसाद, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, अप्पू प्रसाद, पवन अग्रवाल, मेराज, जयंत पोद्दार सहित क्षेत्र के विभिन्न राजनीति दल, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
 
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट