Date: 01/07/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मांडवीया का धनबाद में हुई जोरदार स्वागत

4/18/2025 6:43:33 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
 
Dhanbad  : भारत सरकार के श्रम,रोजगार,युवा एवं खेल मंत्री मनसुख भाई मांडवीया ने श्रम विभाग की योजनाओं को पूरी तत्परता से लागू करने पर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दी। आज दौरे पर धनबाद आने के बाद उनका यहां जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने धनबाद के स्वामीनारायण मंदिर बैंक मोड में कोल फिल्ड गुजराती समाज द्वारा केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने सर्वप्रथम मंदिर में माथा टेका। स्वामी नारायण भगवान से आशीर्वाद लिया।  यहां उन्होंने गुजराती समाज को सम्बोधित भी किया।  मौक़े पर झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने अपना भाषण गुजराती भाषा में ही दिया।  वही मिडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वामी नारायण भगवान की शिक्षा पद्धति से प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।  बता दें कि केंद्रीय मंत्री डी जी एम एस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पूर्व रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद विधायक राज सिन्हा के अगुवाई में भाजपाइयों ने ढ़ोल नगाड़ो के बीच केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क