Date: 08/07/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोसो कलां में रही आस्था व भक्ति का महापर्व मंडा पूजा की धूम 

5/1/2025 7:00:16 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola  : सोसो कलां में बुधवार की रात आस्था व भक्ति का महापर्व मंडा पूजा धूमधाम से मनाया गया।सो कलां में बुधवार की रात आस्था व भक्ति का महापर्व मंडा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दर्जनों शिवभक्तों ने अंगारों में नंगे पांव चलकर अपनी भक्ति का परिचय दिया। मंडा पर्व के दौरान भक्तों ने भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना की। इसे लेकर यहां मेले का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आए छऊ नृत्य पार्टी के कलाकारों ने धर्म व पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। आयोजन समिति के निमंत्रण पर पहुंचे अतिथियों ने ग्रामीणों को मंडा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडा पर्व झारखंड का लोकप्रिय पर्व है। वर्षों से हमारे पूर्वजों की ओर से मनाया जाने वाला यह महापर्व भगवान शिव के प्रति प्रेम और आस्था को दर्शाता है। आयोजन समिति ने बताया कि इस पर्व पर गांव के भोक्ता कई दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना कर मंडा पूजा को विधि विधान से संपन्न कराते हैं। दर्जनों भक्त लोटन सेवा, बनस झूला व दहकते अंगारों में चलकर भगवान के प्रति आस्था का परिचय देते हैं। आयोजन को सफल बानाने में अनमोल कमिटी सोसो कलां व ग्रामवासियों ने भूमिका निभाई।
 
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट