Date: 22/07/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चमत्कारी कंबल से मरीजों का इलाज करने वाले कंबल वाले बाबा पहुंचे प्रसादों गांव के श्री श्री 1008 रूद्र चंडी महायज्ञ में

5/4/2025 7:23:50 PM IST

102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  :  मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत प्रसादों गांव में चल रहे श्री श्री 1008 रूद्र चंडी महायज्ञ में कंबल वाले बाबा पहुंचे। वे 4 मई से 6 मई 2025 तक यहीं रहेंगे। रविवार सुबह 10 बजे उनका चमत्कारी दरबार लगा। बाबा की दिव्य शक्ति और लोकप्रियता को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बाबा अपने वरदान से मिले चमत्कारी कंबल से मरीजों का इलाज कर रहे थे। कई रोगी चुटकी में ठीक हो रहे थे।दरबार शुरू होते ही चारों ओर से भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन समिति भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सकी। वॉलिंटियर्स व्यवस्था संभाल नहीं पाए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि बाबा को दरबार बीच में रोकना पड़ा। लोग लगातार वीडियो बना रहे थे। पत्रकारों को भी वीडियो बनाने से रोका गया। बाद में बाबा ने पत्रकारों से बात की। कुछ देर बाद माइकिंग के जरिए लोगों को समझाया गया। फिर से दरबार शुरू हुआ। बाबा 4, 5 और 6 मई को दिव्य दरबार में चमत्कार दिखाएंगे। दरबार में पैरालिसिस, गठिया, जोड़ों का दर्द, बहरेपन जैसे रोगों से पीड़ित लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ और अव्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आयोजन समिति व्यवस्था नहीं संभाल पा रही। कार्यक्रम बार-बार रोकना पड़ रहा है। प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद मनोज तिवारी और उपमुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओ के यहां आने कि सूचना हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
 
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तयाज खान की रिपोर्ट