Date: 02/06/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रांसजेंडर के बारे में दिए विवादित बयान में आ फंसे सांसद निशिकांत दुबे

5/6/2025 7:05:49 PM IST

87
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा ट्रांसजेंडर के बारे में दिए गए विवादित बयान के बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है।  शहर  के ट्रांसजेंडर आज उपायुक्त  कार्यालय पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौपा है। जिसमें गोड्डा के सांसद ने निशिकांत दुबे को माफी मांग ने और अपने सांसद पद से इस्तीफा देने की मांग की  है।  इन लोगों का सीधे तौर पर कहना है की सांसद  निशिकान्त  दुबे ने जो धारा 377 समलैंगिकता और ट्रांसजेंडर के बारे में न्यायालय पर जो टिप्पणी की वह इन ट्रांसजेंडर का अपमान है।  वैसे इस मामले को लेकर इन लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा हम भी समाज के हिस्सा हैं और हमें भी उतना ही अधिकार है जितना आम लोगों का है।  फिर सांसद निशिकांत दुबे ने गलत बयान क्यों दिया जो आहत करने वाली है। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट