Date: 30/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जामताड़ा में निकली भाजपाइयों की तिरंगा यात्रा 
 

5/23/2025 4:21:50 PM IST

121
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में देशभर में देशभक्ति का ज्वार उमड़ रहा है। इसी कड़ी में आज जामताड़ा नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक से गाजे बाजे के साथ प्रारंभ हुई। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य लोग हांथों में तिरंगा लिए शामिल हुवे। यात्रा स्टेशन रोड से इंद्रा चौक, मुख्य बाजार होते हुए सुभाष चौक में सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान आतंकवाद और पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई, वहीं हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी नारे से पूरा नगर देशभक्ति के माहौल में बदल गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की क्रूरता पूर्वक हत्या की यह बहुत निंदनीय घटना है। इसके विरोध में हमारी देश की सरकार ने भारत्तीय सेनाओँ जवाबी कार्यवाही की छूट दी जिसमें पाकिस्तान के आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। और आज हमलोग देश की सेनाओँ के सम्मान में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली है।
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट