Date: 08/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुंगेर में "अंग्या देके विजय गायब " हाल खेल मैदान उद्घाटन की तैयारी का  
 

6/6/2025 6:26:53 PM IST

7515
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  : भोजपुरी में एक कहावत है "अंग्या देके विजय गायब " कुछ ऐसा हीं चरितार्थ हुआ बिहार के मुंगेर में। यहां के सदर प्रखंड  के मय पंचायत में 9 लाख 59 हजार की लागत से खेल मैदान बना था।  खेल मैदान के उद्घाटन की सूचना मिलने पर विधायक प्रणव कुमार अपने समर्थकों के साथ खेल मैदान पहुंचे। जहां उद्घाटन के शिलापट्ट पर किसी जन प्रतिनिधि का नाम नहीं देख आग बबुला हो गए। इस बीच विधायक ने जन प्रतिनिधि की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मनरेगा पीओ को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए वरीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को फोन कर दिया। पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी साजिश के तहत जन प्रतिनिधि की उपेक्षा कर रहे हैं। विधायक के विरोध के बीच उद्घाटन का शिलापट्ट तोड़ दिया गया। तत्पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक को काफी को काफी मान मनोबल कर मनाया गया और अब  8 जून को खेल मैदान का उद्घाटन होगा। और दूसरा शिलापट्ट लगाया जाएगा । 
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तयाज खान की रिपोर्ट