Date: 19/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मेयर के समर्थक पर नकाबपोश बाइक सवार ने किया हमला, पीड़ित ने कराया मामला दर्ज
6/19/2026 12:28:49 PM IST
51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद कोयलांचल में सिर्फ तापमान ही नहीं, सियासत का पारा भी लगातार चढ़ रहा है।बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़ मोड़ में मेयर संजीव सिंह के समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। घटना को लेकर सिंह मेंशन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे बाघमारा की राजनीति में तापमान बढ़ गया है। बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़ में मेयर संजीव सिंह के करीबी समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। इस घटना के बाद सिंह मेंशन खुलकर मैदान में उतर आया है और बाघमारा की राजनीति में आरोपों का नया दौर शुरू हो गया है। मेयर संजीव सिंह बाघमारा के माटिगढ़ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए थे। संजीव सिंह का जोरदार स्वागत हुआ था। इसी दौरान सुमन सिन्हा भी प्रमुख रूप से सक्रिय नजर आए। बुधवार शाम को सुमन सिन्हा अपने दो साथी के साथ कार से धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान जमुआटाड़ मोड़ में बाइक सवार नकाबपोश ने हमला कर दिया।कार किसी तरह तेजी से लेकर पीड़ित भागकर जान बचाया। बरोरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद सिंह मेंशन की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। मेयर संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम ने बिना नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बाघमारा में लोगों को अपनी स्वतंत्र राय रखने तक की आजादी नहीं है और विरोधियों को डराने का माहौल बनाया जा रहा है। सिद्धार्थ गौतम ने साफ शब्दों में कहा कि सिंह मेंशन की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि समर्थकों पर हमले करवाकर राजनीतिक प्रभाव को कम नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, उन्होंने बाघमारा के मौजूदा हालात की तुलना पश्चिम बंगाल से की है। वही पीड़ित सुमन सिन्हा ने कहा कि उनपर हमला उन्ही लोगो ने कराया है जिसका जमीन बाघमारा की राजनीति से खिसक रही है, वह डरने वाले नही है। वही बाघमारा एसडीपीओ ने कहा कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मामले की जाँच कर कार्रवाई कर रही है। सुमन सिन्हा पर हमला सिर्फ एक आपराधिक घटना है या फिर इसके पीछे सियासत की कोई बड़ी पटकथा लिखी जा रही है यह जांच का विषय है। लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने बाघमारा की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशी नाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सर्जल इमाम को कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी 10 दिनों की पेरौल, सर्जल इमाम भाई के बारात के लिए में लखनऊ हुआ रवाना
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ