Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि के साथ हुआ जनसेवा का संकल्प
6/15/2026 3:30:19 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia
: झरिया कोयलांचल के प्रख्यात मजदूर नेता, पूर्व विधायक और श्रमिक हितों की बुलंद आवाज रहे स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा, सम्मान और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झरिया क्षेत्र ‘वीर सूर्यदेव सिंह अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। कतरास मोड़ चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सुबह से ही हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने वालों का उत्साह देखते ही बन रहा था। झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से पहुंचे मजदूरों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे दिन श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि लंबे समय बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान सूर्यदेव सिंह के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और उनके संघर्षपूर्ण जीवन तथा श्रमिकों के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के मेयर संजीव सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह, सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह सहित हजारों समर्थक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1991 में सूर्यदेव सिंह के निधन के तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनकी लोकप्रियता और मजदूरों के बीच उनकी पहचान आज भी बरकरार है। पुण्यतिथि समारोह को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रखा गया बल्कि इसे जनसेवा से भी जोड़ा गया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपने विधायक मद से एक दर्जन दिव्यांगजनों के बीच स्कूटी का वितरण किया। लाभुकों ने इस पहल को अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आभार व्यक्त किया। इसके अलावा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रक्तदाताओं ने इसे स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए समाजसेवा का संदेश दिया। शिविर में स्वास्थ्य जांच और परामर्श की भी व्यवस्था की गई थी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने सूर्यदेव सिंह के राजनीतिक, सामाजिक और श्रमिक आंदोलनों में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन मजदूरों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। यही कारण है कि आज भी कोयलांचल की जनता उन्हें सम्मान और गर्व के साथ याद करती है। सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम एक बार फिर यह संदेश दे गया कि व्यक्ति भले ही इस दुनिया से चला जाए, लेकिन उसके विचार, संघर्ष और जनसेवा की विरासत समाज में हमेशा जीवित रहती है। कोयलांचल की धरती पर सूर्यदेव सिंह का नाम आज भी श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बना हुआ है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, साकची के टेंपो स्टैंडों का किया निरीक्षण
#
7.5 सीजीपीए अनिवार्यता के खिलाफ आइसा का वीकेएसयू में प्रदर्शन, कुलपति का घेराव
#
तीन दिवसीय श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में जुटे श्रद्धालु
#
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई शपथ
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उद्घाटन से पहले ही करोड़ो के लागत से बनी निबंधन कार्यालय की दीवारो में पड़ी दरारे!
#
कोयलांचल लाइव खबर का असर: बेड़वा टोला में पेयजल संकट पर जागा प्रशासन,शुरू हुई डीप बोरिंग
#
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी सहित एक दर्जन ट्रेनें चलेंगी इस रूट से
#
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपयों की ठगी करने वाला को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
#
शराब नीति पर मांझी के निशाने पर रहे 'तेजस्वी यादव`,कहा चोर मचा रहे शोर ...