Date: 30/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झा मु मो पूर्वी सिंहभूम की केंद्रीय कमेटी की बैठक में नई कमेटी का हुआ  विस्तार

6/13/2025 1:19:19 PM IST

86
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :  झारखंड मुक्ति मोर्चा को जमशेदपुर सुदृढ़ बनाने को लेकर आज झा मु मो पूर्वी सिंहभूम की केंद्रीय कमेटी की बिस्टुपुर के रमाडा होटल में हुई। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी की बैठक में नई कमेटी का विस्तार हुआ जिसमें 17 लोगों को शामिल किया गया। इस कमेटी में सारे ही अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया। जिसमें झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को धरातल पर और जनता के बीच कैसे ले जाना है इस पर निर्णय लिया गया। झारखंड सरकार की सभी योजनाओं के लिए और पार्टी के लिए जनता के पक्ष में कैसे कार्य किया जाए इस पर भी निर्णय लिया गया। आज कि बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मंगलकालिंदी,मंत्री रामदास सोरेन ,,कुणालसारंगी, सहित कई अन्य विधायक और वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट