Date: 15/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार काम 11साल होने पर किया गया  मंडल स्तरीय कार्यशाला 

6/14/2025 5:31:50 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ramgarh  :   प्रधानमंत्री मोदी के शानदार काम के11,साल होने पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गय।  जिसकी अध्यक्षता गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव ने की , संचालन महामंत्री सह उप मुखिया जितेन्द्र साहु ने किया व  धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रवि  हाजरा ने की। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की  तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया गय।  जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह इस कार्यक्रम के प्रभारी डॉ संजय सिंह रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष सह गोला मंडल के प्रभारी दिनेश प्रसाद ने बताया कि  यह कार्यशाला पुरे मंडल में   14,16,तक किया जा रहा है।  इसी आलोक में आज़ गोला मंडल में हों रहा है।  मोदी के शानदार काम 11,साल होने पर मोदी  के योजनाएं को घर घर प्रचार प्रसार करना है।  आज़ पुरा विश्व मोदी के मुरिद है।  एक से बढ़कर एक काम हुएं है।  जैसे प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के अंतर्गत 81, करोड़ लाभार्थियों को मिल रहा मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, पीएम फ़सल योजना, मेगा फ़ुड पार्क , आयुष्मान भारत योजना,जन औषधि केंद्र, उज्जवला योजना,और बहुत सी योजनाएं चल रही है जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है मोदी के नेतृत्व में आज़ भारत एक विकसित देश की तरफ़ बढ़ रहा है आगे कहा कि आने वाले कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर काम करना है अहमदाबाद में जहाज में भीषण  हादसा में मृत लोगों  को दो मिनट मौन  रखकर श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थें।  जिला उपाध्यक्ष स्नेह लता चौधरी, उपप्रमुख सह पुर्व मंडल अध्यक्ष बिजय कुमार औझा हजारीबाग परमंडलीय सोशल मीडिया  संतोष शर्मा , सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा ,उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, हरिश बर्मन , युवा मोर्चा अध्यक्ष बिकाश मणी पाठक, किसान मोर्चा अध्यक्ष ललन कुशवाहा, एस,सी,सी,मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा देवी, लखन अग्रवाल ,रामनिवास सिंह, एहसानुल हक ,प्रकाश कुमार, चमन पौदार मुंशी महतो संजय दांगी, सुरज प्रसाद, हरेंद्र पाण्डेय, रुपेश कुमार, निरंजन तिवारी ,जितेन्द्र कुशवाहा, दिगम्बर महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थें । 
 
रामगढ़ से कोयलांचल लाइव के लिए  दिलीप करमाली की रिपोर्ट