Date: 16/06/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रसिद्ध मजदूर नेता स्व सूर्यदेव सिंह को उनकी 34 पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया  

6/15/2025 2:30:56 PM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jhariya : कोयला मजदूरों के बीच मसीहा के रूप में पहचान बनाने वाले स्व सूर्यदेव सिंह (विधायक जी )को उनकी 34 पुण्यतिथि श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाई गई। पूर्व वर्षों प्रतिनिधियो ,विधायक जी के नजदीकी अल्पसंख्यकों की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर स्व विधायक जी की बहु भाजपा विधायक रागिनी सिंह  परिवार के अन्य पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुण्यतिथि कार्यक्रम में कतरास मोड कार्यालय में 24 घंटे का अखंड किरण का आयोजन किया गया  कीर्तन का आयोजन किया गया था। साथ हीं उनके अमर रहने का नारे लगाए गए। इस दौरान दो  मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर विधायक जी की कार्यस्थली झरिया में काफी संख्या स्थानीय लोगों की भी जुटान हुई। साथ हीं उनके अमर रहने का नारे लगाए गए। इस दौरान दो  मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।  मौके पर उपस्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि उनके जाने के 34 वर्ष बाद भी झरिया और धनबाद कोलांचल के लोगों का स्नेह, प्रेम कम नहीं हुआ है आज भी उनके नाम पर सैकड़ो लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। इस अवसर पर विधायक जी का भांजा संतोष सिंह सहित कई अन्य रिश्तेदार भी शामिल थें। मौके पर विधायक जी की कार्यस्थली झरिया में काफी संख्या स्थानीय लोगों की भी जुटान हुई। लेकिन इस कार्यक्रम परिवार के विवादित सदस्यों वाले गुट का कोई भी सदस्य वहां दिखाई नहीं पड़ा जिसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हों रही है। लेकिन कोई भी आस पड़ोस का कोई भी सदस्य इस परिवार  के विवाद में पड़ने को तैयार नहीं हुआ। इधर परिवार सदस्यों की श्रद्धांजलि के बाद वहां अन्य लोगों की श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह दस बजे से शुरू यह कार्यक्रम देर शाम तक चलती रही। यह कार्यक्रम पारम्परिक से होती रही है। लकिन पीछले कुछ समय से विधायक जी के परिवार में हीं विवाद बढ़ जाने के कारण अब पहले जैसी बात नहीं रही। 
 
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम पांडेय की रिपोर्ट