Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारतीय सैन्य अकादमी के पीपिंग सेरेमनी में तीनों अंगों की हुई सहभागिता
6/15/2025 2:30:56 PM IST
7548
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dehradun :
भारतीय सैन्य अकादमी में पीपिंग सेरेमनी के दौरान कई परिवार ऐसे भी थे, जो देश सेवा की अपनी विरासत को आगे बढ़ता देख रहे थे. इन्हीं में बेंगलुरु की नवाद फैमिली भी थी. जिसने खास वजह से सभी को आकर्षित किया. जिसके तहत परिवार सशस्त्र सेना के तीनों अंगों में शामिल हुआ. जो वायु सेना और नेवी के बाद अब थल सेना में भी सेवाएं देंगे.
पिता और दो बेटे तीनों सेनाओं के बने हिस्सा
: दरअसल, इस परिवार के छोटे बेटे अनमोल नवाद सेना में कमीशन हुए हैं. जबकि, बड़े भाई नेवी और पिता वायु सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इस तरह ये परिवार भारत की सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों में शामिल होकर देश सेवा की अपनी पुरानी विरासत को कायम रखे हुए हैं.
बेंगलुरु के रहने वाले हैं अनमोल नवाद:
कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले अनमोल नवाद ने देश सेवा का रास्ता चुनकर भारतीय सैन्य अकादमी से कठिन प्रशिक्षण को पूरा किया. अनमोल उन 419 युवा अफसरों में से एक हैं, जिन्होंने कमीशन हासिल करने के लिए सभी चुनौतियों से पार पाया.
हालांकि, अनमोल की पारिवारिक पृष्ठभूमि उनको लेकर विशेष आकर्षण पैदा करती है. ऐसा इसलिए क्योंकि, अनमोल ने सेना में अफसर बनने का रास्ता अख्तियार करते ही अपने परिवार को एक ऐसी पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है, जो वाकई खास है.
अनमोल के कंधों पर सितारे लगते ही सेना के तीनों अंगों से जुड़ा परिवार: नवाद परिवार के छोटे बेटे अनमोल के कंधों पर सितारे लगते ही ये परिवार सशस्त्र सेना के तीन अंगों से जुड़ गया. भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से प्रशिक्षण के बाद अनमोल नवाद ने भारतीय सेना में बतौर अफसर एंट्री ले ली.
जबकि, इससे पहले उनके भाई देश सेवा की विरासत को आगे बढ़ाकर नेवी का हिस्सा बने थे. खास बात ये है कि अनमोल के पिता वायु सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इस तरह पिता और दोनों पुत्र तीनों सेनाओं से जुड़कर देश सेवा की परंपरा को निभा रहे हैं.
अनमोल के बड़े भाई आर्यन नवाद ने देश सेवा के लिए भारतीय नौसेना को चुना. आर्यन नवाद नेवी एविएटर के रूप में भारतीय नौसेना का हिस्सा हैं. अनमोल के पिता एयर कमोडोर बसंत नवाद इस समय दिल्ली में इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
अब अनमोल ने भारतीय सेना का हिस्सा बनकर ना केवल परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी को निभाया है. बल्कि, परिवार को सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों में शामिल होने का गौरव भी दिलाया है. एक ही परिवार के तीन लोग तीनों सेनाओं के अंग बनकर एक मिसाल भी बने हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता, करुणा और सामूहिक प्रयास जरूरी - प्रो. यशवंत कुमार
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
#
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
#
संथाली पेपर में 'आउट ऑफ सिलेबस' सवालों पर भड़के अभ्यर्थी, प्रदर्शन के बाद रांची कूच की चेतावनी। 'महुआ को संस्कृत में क्या कहते हैं?'................
....
#
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में बारिश और आंधी-तूफान के आसार
#
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की हुई मौत ,विरोध में हुई सड़क जाम
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत