Date: 13/09/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चोरों ने बर्तन-जेवेलर्स दुकान को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति लेकर हुए चंपत

6/16/2025 1:09:11 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad   : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐट लेन में बीती रात चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया। जहां चोरों ने लाखों की सामान लेकर फरार हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऐट लेन स्थित श्री राम बर्तन शॉप एंड जेवेलर्स में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति लेकर चंपत हो गए है। भुक्तभोगी को मामले की जानकारी सोमवार की अहले सुबह हुई। जिसके बाद भुक्तभोगी धनंजय पाल ने मामले की सूचना सरायढेला पुलिस को दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सरायढेला पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुट गई है। वही जानकारी देते हुए दुकान संचालक धनजय पाल ने बताया कि देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की अहले सुबह जब वह दुकान पहुँचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा पड़ा है। जिसके बाद वह दुकान के अंदर गए तो पाया कि दुकान से दो किलो चांदी का सामान, पायल ब्रेसलेट, कड़ा, बिछिया, चांदी का सिक्का, सोने का बिछिया गायब था। वही उन्होंने यह भी बताया कि दुकान लगभग दो महीने पहले खोला है। वही दुकान में सीसीटीवी कैमरा नही लगा हुआ है। भुक्तभोगी दुकान संचालक ने चोरी हुई सामान का बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपए का बताया है। वही भुक्तभोगी ने मामले की लिखित शिकायत सरायढेला थाने में कर दिया है।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट