Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मॉडल अस्पताल में मरीजों को अब मिलेगी हाइटेक आईसीयू की सुविधा,6 बेड वाले आईसीयू की जगह अब 19 बेड का आईसीयू
6/25/2025 6:56:04 PM IST
7510
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Vikash
Munger :
मुंगेर के मॉडल अस्पताल में मरीजों को अब मिलेगी हाइटेक आईसीयू की सुविधा। पुराने आईसीयू भवन से नए 19 बेड के आईसीयू में शिफ्ट किया गया सभी मरीजों को जहां मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा। अब तक 6 बेड के आईसीयू में होता था गंभीर मरीज का उपचार।
मुंगेर मॉडल अस्पताल के दूसरे मंजिल पर 19 बेड का आईसीयू तैयार हो गया है। रविवार से मॉडल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में ही गंभीर मरीजों का उपचार शुरू हो गया है । इसके साथ ही पहले से आईसीयू वार्ड में इलाजरत मरीज को भी मॉडल अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया । अब तक सदर अस्पताल में मात्र 6 बेड का आईसीयू संचालित था, जहां बेड के अभाव में कई गंभीर बीमार मरीज को आईसीयू की सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब 19 बेड का आईसीयू आरंभ हो जाने के बाद गंभीर बीमार मरीजों को आईसीयू में बेड की कमी नहीं होगी। मॉडल अस्पताल में बने आईसीयू में मरीजों के लिए अति आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जहां निजी नर्सिंग होम की तरह सभी बेड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति, कार्डियेक मानिटर, सेक्शन मशीन, वायपैप, सीपैप, के अलावा वेन्टीलेटर का भी प्रबंध किया गया है। आईसीयू वार्ड में 12 फूली ऑटोमेटिक फॉलर बेड लगाया गया है जो फोल्डेबल है। उस बेड पर गंभीर बीमार मरीज को उठाने बिठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑटोमेटिक फॉलर बेड पर मरीज बिना किसी की सहायता के बेड पर बैठ पाएंगे। मॉडल अस्पताल के आईसीयू में मरीजों को निजी नर्सिंग होम की तरह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा आईसीयू वार्ड के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक का ड्यूटी रोस्टर भी बना दिया गया है। आईसीयू वार्ड में 04 बेड का (सीसीयू) क्रिटिकल केयर यूनिट है। जहां वेन्टीलेटर की जरूरत वाले मरीजों को रखा जाएगा। मरीज के परिजनों ने बताया कि पहले आईसीयू में बेड कम रहने के कारण मरीजों को बेड नहीं मिल सकता है ।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो. इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम, प्रभावती अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा
#
सदर अस्पताल में एमपीए-एससी सेवा का शुभारंभ,12 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बना नया मिशाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
रामनवमी पर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु,जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तों में दिखी गहरी आस्था