Date: 02/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर का दौरा, महिलाओ को किया सम्बोधित 

6/26/2025 7:00:46 PM IST

62
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Vikash 
 
Jahanabad : राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने बिहार में महिलाओं को दी गई 50% आरक्षण की जमकर तारीफ की, और कहा कि जो फिलहाल स्थिति है महिलाओ की बिहार में, आज लगभग 56% से अधिक महिलाएं विभिन्न सरकारी संस्थानों में अपनी भूमिका अच्छे ढंग से अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में भी महिलाओं को सम्मानजनक आरक्षण दिया गया है। केंद्र की सरकार के द्वारा भी महिलाओं को विधानसभा एवं लोकसभा में आरक्षण दिया गया है। आज के तारीख में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है, हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। उन्होंने जहानाबाद पहुंचकर विभिन्न संस्थाओं से जुड़े महिलाओं से मुलाकात की और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली, जानकारी लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान महिला आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कही की प्रधानमंत्री के द्वारा भी कई प्रकार के योजनाएं महिलाओं के हक में चलाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जहानाबाद में महिलाओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में मैं महिलाओं से यह जानकारी लिया कि जो योजनाएं चलाई जा रही है उसका महिलाओं को लाभ मिल रहा है कि नहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए जो कानून बनाए गए हैं उसका अनुपालन तो किया जा रहा है, लेकिन जब तक महिलाएं एवं समाज के लोग उसके कानून के बारे में जानकारी नहीं लेंगे तब तक सही ढंग से कानून का अनुपालन नहीं होगा। कानून को अनुपालन करने के लिए सामाज के मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा की महिलाओं एवं समाज को चाहिए कि जिस दिशा में महिलाएं आगे बढ़ रही है, समाज उसके साथ खड़ा हो। समाज के लोग अपने जो विकृत मानसिकता है उससे ऊपर उठकर महिलाओं को सम्मान दे। महिला आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जहानाबाद में उपस्थित महिलाओं ने जमकर स्वागत की जिससे वह काफी खुश नजर आई।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट